हल्द्वानी: करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़, पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में 30 फीसदी उछाल – Uttarakhand Nidhi

हल्द्वानी: करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़, पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में 30 फीसदी उछाल

हल्द्वानी  ब्यूरो – करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई। मेहंदी, साड़ी, ज्वैलरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक रही।सुहाग के पर्व करवाचौथ की रौनक बुधवार को हल्द्वानी के बाजारों में खूब नजर आई। हाथों में मेहंदी रचाने से लेकर साड़ी, गहने और पूजन सामग्री खरीदने तक, महिलाएं दिनभर त्योहार की तैयारियों में जुटी रहीं। पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा मार्ग और कारखाना बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक बनी रही। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार बाजार में पिछले साल के मुकाबले बिक्री बढ़ी है और त्योहार को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला।करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को हल्द्वानी के बाजारों में त्योहार की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानें छलनी, करवा, श्रृंगार का सामान, साड़ी, लहंगों से सजी थीं। व्यापारी गोविंद सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा बिक्री हुई है। सदर बाजार के व्यापारी नेता योगेश कुमार ने कहा कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक बाजार में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री और श्रृंगार का सामान जमकर खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *