मसूरी ब्यूरो- लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण करीब 100 फीट ऊंचे तिरंगे को नुकसान पहुंचा है। एमडीडीए के अनुसार, मौसम अनुकूल होते ही क्षतिग्रस्त ध्वज को बदल दिया जाएगा।मसूरी शहर के झूला घर में लगे करीब 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को तेज बारिश और हवाओं के कारण नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ध्वज को नुकसान पहुंचा है। तिरंगे की स्थिति को देखते हुए अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी शम्स अली ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण तिरंगा क्षतिग्रस्त हुआ है।
मसूरी: बारिश और तेज हवाओं से झूला घर में लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त, मौसम साफ होने का इंतजार
