अल्मोड़ा ब्यूरो । देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल ने आगामी त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की जाने वाली चेकिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन के नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि त्योहारों के समय विभाग चेकिंग के नाम पर जबरन व्यापारियों का उत्पीड़न करता है जिससे उनमें दहशत का माहौल है।
त्योहारों पर चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
