दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट – Uttarakhand Nidhi

दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट

 

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो

दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में श्रमिक किट वितरण और सीएम स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने 450 श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। मेयर ने कहा कि श्रमिक शहर की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनके परिश्रम से उद्योगों, निर्माण कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है। ऐसे में श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज और शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पार्षद सुशील मंडल, पवन राणा, दलीप अधिकारी, तनमय पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *