शासनादेश में देरी से भड़का आक्रोश: कर्णप्रयाग के ग्रामीणों का देहरादून तक पदयात्रा का ऐलान
चमोली ब्यूरो
कर्णप्रयाग। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाली पद यात्रा के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चांदपुर क्षेत्र के गांवों में बैठकें शुरू कर दीं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए समर्थन देने की बात कही। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सिमतोली, ऐरवाड़ी, घंडियाल, बसक्वाली, सेनू आदि गांवों में भी बैठकें कीं। इन बैठकों में ग्रामीणों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, सीएम और स्वास्थ्य सचिव के आश्वासनों के तीन माह बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ। ऐरवाड़ी की प्रधान नीतू देवी और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने पदयात्रा का समर्थन किया।