चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा
चमोली ब्यूरो – गुरु प्रसाद तर्पण करने के बाद घर के लिए एक पात्र में गंगा जल लेने नदी किनारे पहुंचा तो अचानक पांव फिसलने के कारण वह नदी में बह गया।
नंदप्रयाग संगम पर में बुधवार को हादसा हो गया। तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया है।