मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन – Intellecuals News
रुद्रपुर ब्यूरो – रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें रोजाना 140 रुपये राज्य सरकार और 150 रुपये केंद्र सरकार से मानदेय देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और ज्ञापन सौंप रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने जल्द मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।