देहरादून, ब्यूरो। भाजपा प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत की यात्रा ढकोसला यात्रा है, कैंथोला ने कहा कि हरीश रावत को ना कभी सेना से कोई संवेदना रही है न ही सैनिकों की शहादत से, वह अपने दल के नेताओं द्वारा सेना के विरुद्ध की गई टिप्पणियों को कैसे भूल जाते हैं जब उनका एक नेता आर्मी के जरनल को गली का गुंडा कह देता है, और दूसरे नेता पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सिद्द्धू पाकिस्तान के सेना के जरनल को ष्प्रा कह देता है जिसके हाथ हमारे सेना की शहीद जवानों के खून से रँगे हों तब हरीश रावत क्यों मोनी बाबा बन जाते हैं, जबकि उत्तराखंड सैन्य भूमि है और रावत उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत की यात्रा ढकोसला यात्राः कैंथोला
