उत्तरांचल प्रेस क्लब निर्माण के संबंध में डीएम ने ली संबंधित विभागों की बैठक – Uttarakhand Nidhi

उत्तरांचल प्रेस क्लब निर्माण के संबंध में डीएम ने ली संबंधित विभागों की बैठक

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के भवन निर्माण एवं अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अघिकारियों से प्रेस क्लब के भवन निर्माण के संबंध में एमडीडीए एवं फायर विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौका मुआवना करने के निर्देश दिए ताकि भवन निर्माण के संबंध में कोई तकनीकि दिक्कत ना रहें। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, संयुक्त निदेशक सूचना के.एस चैहान, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजेश कुमार, कर अधीक्षक नगर निगम विनेय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक, जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *