देहरादून/नैनीताल, ब्यूरो। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से गुरूवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारियां प्राप्त की। पदाधिकारियों द्वारा रेडक्रॉस की विभिन्न समस्याओं व शासन में लम्बित प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नैनीताल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नवनीत सिंह, सदस्य गणेश जोशी उपस्थित रहे।
——————–
