मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव स्टॉलों का किया शुभारंभ, अगले साल से पखवाड़े भर चलेगा यह आयोजन – Uttarakhand Nidhi

मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव स्टॉलों का किया शुभारंभ, अगले साल से पखवाड़े भर चलेगा यह आयोजन

 देहरादून(ब्यूरो)-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *