Kotdwar News: छावनी परिषद के छह वार्डों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा
लैंसडौन ब्यूरो। छावनी परिषद लैंसडौन के छह वार्डों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है लेकिन छावनी बोर्ड के चुनाव को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रक्षा मंत्रालय की ओर से चुनाव की तिथि घोषित नहीं किए जाने से लोगों में असमंजस बना हुआ है। हालांकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जल्द चुनाव की उम्मीद जगी है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या अन्य संशोधन के लिए निर्धारित अवधि में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद मूल रूप से प्रकाशित निर्वाचन नामावली को बिना किसी परिवर्तन के आगामी आदेश तक प्रभावी रखा गया है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 14 सितंबर को पूरा हुआ था।