ऋषिकेश ब्यूरो जौलीग्रांट। खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। अलग-अलग शहरों से आने वाली दो उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि आधा दर्जन से अधिक उड़ानें देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। सुबह 11 बजे आने वाली इंडिगो की मुंबई उड़ान और दोपहर 12 बजे की इंडिगो की कोलकाता उड़ान ने आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली का रुख किया। वहीं इंडिगो की जयपुर उड़ान निर्धारित समय 11:25 बजे के बजाय 11:52 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु उड़ान 12:20 बजे के बजाय करीब एक बजे, इंडिगो की हैदराबाद उड़ान 12:50 बजे के बजाय 1:13 बजे और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान एक बजे के बजाय 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली उड़ान निर्धारित समय 1:35 बजे के बजाय 3:16 बजे, जबकि एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 2:20 बजे के बजाय 2:43 बजे पहुंची। शाम की अन्य उड़ानें भी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। लगातार खराब मौसम के कारण यात्रियों को उड़ानों के संचालन में देरी और डायवर्जन का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें पढ़ें
कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल
जिले में कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी…
चमोली जनपद के कस्बों के लिए यातायात प्लान और QR कोड से पाएं पूरी जानकारी
चमोली। पवित्र बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और लाखों श्रद्धालु इस अलौकिक यात्रा पर निकलने की तैयारी…
एक माह में भरे जायेंगे निदेशालय से ब्लॉक स्तर तक के रिक्त पदः धन सिंह रावत
देहरादून, ब्यूरो। शिक्षा विभाग में निदेशालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक रिक्त चल रहे अधिकारियों के प्रशासनिक पदों को एक…
