डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून: छात्रसंघ चुनाव: प्रवेश हुए नहीं, फिर DAV में कहां से आ रही चुनावी भीड़, उठे सवाल

देहरादून  ब्यूरो डीएवी पीजी कॉलेज में चुनावी हलचल के बीच बड़ा सवाल भी उठ रहा है। प्रवेश कम होने के बावजूद चुनाव के दौरान उमड़ रही युवाओं की भीड़ और सक्रिय पूर्व छात्र नेताओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य विश्वविद्यालय और गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीते कुछ वर्षों से छात्र प्रवेश में कमी का असर साफ नजर आ रहा है। कई महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जा रही हैं। ऐसे में डीएवी पीजी कॉलेज का नजारा कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। यहां छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच कॉलेज परिसर में युवाओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य द्वार से लेकर परिसर के अलग-अलग हिस्सों तक चुनावी गतिविधियां नजर आ रही हैं।

कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या भले ही पहले की तुलना में कम हुई हो, लेकिन चुनावी मौसम में जुटने वाली भीड़ में कोई खास कमी दिखाई नहीं दे रही है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही कॉलेज के आसपास और परिसर में छात्र नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। दिनभर मुख्य द्वार के आसपास युवाओं के समूह नजर आ रहे हैं, जबकि परिसर में भी अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक चुनावी माहौल बनाते दिख रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.