अल्मोड़ा ब्यूरो । नगर से समीप अथरबनी गांव में दोपहर में तेंदुआ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। तीन दिन पूर्व भी तेंदुए ने एक ग्रामीण के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था।मंगलवार दोपहर 12 बजे अथरबनी गांव के समीप एक तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। उसके आबादी में पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने कहा कि आबादी में तेंदुओं की लगातार सक्रियता चिंता का विषय है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए के खौफ से निजात दिलाने की मांग की।
संबंधित खबरें पढ़ें
कुछ देर बाद बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे बदरीविशाल
चमोली ब्यूरो –आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दिन सोमवार को श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के…
देहरादून: एकता विहार धरना स्थल पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी, नौकरी से हटाने पर था नाराज
देहरादून ब्यूरो – धरना स्थल पर मनोज के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को…
भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे पांच जगह बाधित
ऋषिकेश, ब्यूरो। भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 58 ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच पांच जगहों पर बाधित हो गया है। मजबूरन प्रशासन को श्रीनगर ओर ऋषिकेश से आने जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा है। नेशनल हाईवे देर रात 11 बजे से बंद है। मार्ग को लोक निर्माण विभाग खोलने की कोशिश में जुटा हुआ है। अन्य पहाड़ो क्षेत्रो में भी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसके साथ ही चमोली ओर रुद्रप्रयाग जनपदों में हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी के जलस्तर पर भी असर पड़ा है। जलस्तर सामान्य दिनों की तुलना में तेजी के साथ बढ़ रहा है। इससे नदी के आसपास और किनारे रहने वालों लोगों को खतरा पैदा हो गया है। देवप्रयाग थाने से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 58 ऋषिकेश और देवप्रयाग के बीच पांच जगहों पर बंद है। मार्ग तीनधारा, रोलीधार, तोताघाटी, सोड पानी, और बछेलिखाल के समीप बंद हो गया है। इन सभी जगहों पर पहाड़ी से भारी बोल्डर आकर नेशनल हाईवे पर गिर गए हैं। इस कारण गढ़वाल की ये लाइफ लाइन बंद हो गयी है। ये हाईवे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों को जोड़ता है। कर्णप्रयाग से यही हाईवे कुमाऊं के अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ता है। देवप्रयाग थाना प्रभारी एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि मार्ग देर रात्रि 11 बजे से बंद है। इस कारण श्रीनगर से आने वाले वाहनों को मलेथा टिहरी चंबा होते हुए ऋषिकेश भेजा जा रहा है। टिहरी से आने वाले वाहनों को नरेंद्रनगर, चम्बा, टिहरी और मलेथा से श्रीनगर की तरफ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग को खोलने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।
