- गुटखा थोक विक्रेता शुभ एजेंसी में स्टॉक और बिलों में मिली बड़ी गड़बड़ी मिली। जांच में करीब 40 लाख रुपये की जीएसटी गड़बड़ी सामने आई।जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। खरीद-बिक्री के दस्तावेजों और मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में अभिलेखों और स्टॉक में अंतर मिलने पर विभाग ने दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए। पांचों स्थानों से 38.90 लाख टैक्स वसूल किया गया।जानकारी के मुताबिक, विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स और रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच की।
