बारिश और धूप की टेंशन खत्म, केदारनाथ धाम में लगे रेन शेल्टर – Uttarakhand Nidhi

बारिश और धूप की टेंशन खत्म, केदारनाथ धाम में लगे रेन शेल्टर

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों को अब बाबा केदार के दर्शनों के लिए बर्फबारी व बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा। इसके लिए पहली बार केदारनाथ में रेन शेल्टर लगाए गए हैं। रेन शेल्टर का निर्माण होने से बारिश और बर्फबारी के दौरान भी यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े रह सकते हैं।

सिक्स सिग्मा मेडिकल सर्विस के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ धाम में कब मौसम बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसे में तीर्थयात्री बारिश में भीगते हुए लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करते हैं। प्रशासन की ओर से अब मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक रेन शेल्टर लगा दिए गए हैं। रेन शेल्टर लगने से जहां तीर्थयात्री बारिश में भीगने से बचेंग। वहीं, उन्हें हाईपोथर्मिया की चपेट में आने से भी बचेंगे। इसके लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद अदा किया।
————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *