यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 5 लोग घायल – Uttarakhand Nidhi

यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 5 लोग घायल

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि  वाहन में 9 लोग सवार थे। हादसे में 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के हैं जो बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर राजमार्ग में ताला मस्तुरा पर टेंपो ट्रैवलर  बेकाबू होकर सड़क से करीबन 20 मीटर नीचे खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ  की टीम तहसील ऊखीमठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत 9 लोग सवार थे। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं। दुर्घटना में 5 में से 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एक यात्री माओ अरोड़ा पत्नी समारेश अरोड़ा उम्र 33 साल के सिर पर गंभीर चोटें हैं।  ———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *