अग्निपथ योजना के विरोध के चलते हावड़ा-दून उपासना एक्सप्रेस रद्द – Uttarakhand Nidhi

अग्निपथ योजना के विरोध के चलते हावड़ा-दून उपासना एक्सप्रेस रद्द

देहरादून, ब्यूरो। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश,
हरियाणा से लेकर पूर्व और पश्चिम के कई राज्यों में किया जा रहा है, जिसका असर अब रेलवे संचालन पर दिख रहा है।
विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन फूंके जाने की घटना के मद्देनजर पिछले दो दिनों से रेलवे संवेदनशील इलाकों के
लिए ट्रेनों को रद्द कर रहा है। ट्रेनें रद्द किए जाने की इस सतर्कता के चलते उत्तराखंड के यात्रियों को भी अब परेशानी
उठानी पड़ेगी। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *