देहरादून, ब्यूरो। 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को रन फाॅर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी देहरादून ने अवगत कराना है कि 8वे अन्तर्राष्ट्रीय
योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक “रन फाॅर योग” घण्टाघर से प्रारम्भ होकर
दर्शनलाल चैक, दून हास्पिटल एवं एम०के०पी०इन्टर कालेज पर समापन होगी। उक्त “रन फाॅर योग” कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है।
