सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया जागरूक – Uttarakhand Nidhi

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया जागरूक

देहरादून, ब्यूरो। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के बढ़ते विरोध को देखते हुए अब दून पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए
आज ग्रांउड में उतर कर आर्मी व अन्य फोर्स आदि की तैयारी कर रहे छात्रों को जागरूक किया गया।
इस क्रम में आज कैंट कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के महिंद्रा ग्राउंड पर आर्मी व अन्य फोर्स आदि की तैयारी कर रहे युवाओं
को भारत सरकार द्वारा जारी अग्निपथ योजना’ के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सोशल मीडिया आदि के माध्यम से
प्रसारित हो रही अधूरी जानकारी एंव अफवाहों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सूचित किया गया
कि अधूरी जानकारी एंव अफवाहो में आकर युवा कोई ऐसा अनुचित व असंवैधानिक कार्य न करें जिससे कि उनके भविष्य
पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े। वहीं दूसरी ओर कोतवाली ऋषिकेश द्वारा भी डिग्री कालेज ऋषिकेश ग्राउंड सहित अन्य
ग्रांउड में पहुंच कर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को जागरूक किया गया है।
वहीं, डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को एसपी सिटी सरिता डोभाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें
अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *