हल्द्वानी में लापता हुई थी बिहार की युवती, 4 महीने बाद इस हालत में मिली
नैनीताल (ब्यूरो): जनपद नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार के एक परिवार की खुशी लौट आई। लंबे समय से परिवार से दूर रही बेटी के मिलने पर पिता और भाई भावुक हो गए।
Missing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani
जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी एक बालिका 2 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंची थी। वह अपने नाम, पते और परिवार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दे रही थी। ऐसे में उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन में रखा गया। बालिका के परिवार का पता लगाने की जिम्मेदारी पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी ने संभाली। उन्होंने लगातार बालिका से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसके परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया। इसी दौरान आधार से जुड़ी जानकारी के माध्यम से बालिका की पहचान और उसके परिवार का पता लगाने में सफलता मिली।
दरभंगा के कटासा गांव से जुड़ा मिला परिवार
जांच में पता चला कि बालिका बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा गांव की रहने वाली है। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। आगे पढ़िए..
