मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

अल्मोड़ा ब्यूरो। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के आह्वान पर जिले के समस्त मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने शुक्रवार को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सिंचाई खंड अल्मोड़ा कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। मंडलीय महामंत्री पंकज कुमार जोशी ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिक लंबे समय से 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शासन और सरकार मांगों के संबंध में राजाज्ञा जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में ललित मोहन भट्ट, महेंद्र सिंह गुसाईं, धीरेंद्र कुमार पाठक, पान मेर, दीपक पांडे, राजबाला, रेनू रावत, किशन नेगी, नवीन चंदोला, दीप चंद्र, जीवन चंद्र, लक्ष्मण सिंह, विजय कुमार आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.