हल्द्वानी: हरियाणवी गाने पर रील बनाते हुए कार-बाइकों के काफिले संग सड़कों पर हुड़दंग, जांच में जुटी पुलिस

  • हल्द्वानी (ब्यूरो) हल्द्वानी में देर रात कार और बाइकों के काफिले के साथ हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर युवकों की तलाश तेज कर दी है।कार और बाइकों का हुजूम, हाथों में मोटे डंडे और रील में बजता हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना हम तो गुंडे हैं मैडम जी…गुंडागर्दी करते हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि शनिवार देर रात हल्द्वानी की सड़कों का है। पुलिस को चुनौती देने वाला और उनकी मुस्तैदी पर तमाम सवाल खड़ा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस तक पहुंची तब लड़कों की तलाश शुरू हुई लेकिन सवाल यह है कि जब रात की शांति में युवकों का समूह शहर की सड़कों पर हुड़दंग कर रहा था तब पुलिस कहां थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.