बारिश से दस ग्रामीण सड़कें बंद, 18 घंटे बाद खुला सारीगाड-कंडारी मार्ग
उत्तरकाशी ब्यूरो –उत्तरकाशी। बारिश के चलते जिले में ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को चार और सड़कें बंद होने के बाद जनपद में कुल 10 ग्रामीण मोटरमार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। इनमें सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग भी शामिल रहा, जो रविवार दोपहर भारी भूस्खलन के बाद करीब 18 घंटे तक बंद रहा। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मार्ग खुलने के बाद कंडारी क्षेत्र के करीब 27 गांवों की आवाजाही बहाल हो सकी।
सारीगाड-कंडारी मोटरमार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा था। मलबा सड़क के नीचे से गुजर रहे हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचने से वहां भी यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि हाईवे को रविवार शाम तक ही खोल दिया गया था, लेकिन कंडारी मार्ग पर लगातार मलबा गिरने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।। बारिश के चलते जिले में ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को चार और सड़कें बंद होने के बाद जनपद में कुल 10 ग्रामीण मोटरमार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। इनमें सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग भी शामिल रहा, जो रविवार दोपहर भारी भूस्खलन के बाद करीब 18 घंटे तक बंद रहा। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मार्ग खुलने के बाद कंडारी क्षेत्र के करीब 27 गांवों की आवाजाही बहाल हो सकी।
सारीगाड-कंडारी मोटरमार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा था। मलबा सड़क के नीचे से गुजर रहे हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचने से वहां भी यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि हाईवे को रविवार शाम तक ही खोल दिया गया था, लेकिन कंडारी मार्ग पर लगातार मलबा गिरने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।