मारपीट में युवक घायल
ऋषिकेश ब्यूरो- कार चलाने के दौरान स्कूटी सवार से हुई बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान स्कूटी सवार युवक के कान और छाती में चोट आई हैं। युवक ने जिला उपचिकित्सालय में अपना मेडिकल कराया। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली मे शिकायत दिए जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इन्कार किया है।चंद्रेश्वरनगर निवासी विशाल (22) ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने दोस्त अक्षय के साथ स्कूटी से रानीपोखरी से आ रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे आइएसबीटी के समीप एक कार चालक की उनके साथ बहस हो गई। इस दौरान उन्होंने कार चालक से माफी मांगी लेकिन कार चालक गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगा। विशाल ने बताया कि कार चालक ने उसके कान और छाती पर चाबी की नोंक से हमला कर दिया जिससे उसका वह चोटिल हुए। कान से खून बहने लगा। दाेस्त अक्षय ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार चालक सिंचाई विभाग में कार्यरत है। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।