देहरादून, ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में पत्र फर्जी पाया गया है। पीआईबी ने भी इस पत्र को फेक बताया है।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है। बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही पत्र फर्जी पाया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही फर्जी पाया गया था पत्र। अब प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरा े(पीआईबी) ने भी फर्जी बताया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
————————-
