राज्यपाल ने राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया – Uttarakhand Nidhi

राज्यपाल ने राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने कई वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने भर्ती मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना देहरादून, ब्यूरो। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को नैनीताल के बी.डी.पांडे राजकीय की और उनसे परेशानियों के बारे में पूछा।

राज्यपाल ने कहा कि मरीजों की अच्छी देखभाल हो इस पर डॉक्टरों को विशेष ध्यान देना चाहिए। मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो यह प्रयास किया जाए। राज्यपाल ने उपस्थित डॉक्टरों से वार्ता करते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने बी.डी. पांडे चिकित्सालय को और अधिक सुदृढ़ बनाने और बेहतरी के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों से अपने-अपने सुझाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स के सुझाव के आधार पर चिकित्सालय में आवश्यक संसाधन आदि हेतु केंद्रीय मंत्रीगणों व मुख्यमंत्री से वार्ता कर संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रयास किया जाएगा। इस दौरान चिकित्सालय में कार्य कर रहे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ की समस्याएं सुनी और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊँ मंडल डॉ. तारा आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बी.डी.पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय डॉ. के.बी. जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *