इंग उपकरण उपलब्धजौहार क्लब को स्की कराये जायेंगेः सीएम – Uttarakhand Nidhi

इंग उपकरण उपलब्धजौहार क्लब को स्की कराये जायेंगेः सीएम

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जौहार क्लब मुनस्यारी द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जौहार क्लब मुनस्यारी की स्कीइंग गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए स्कीइंग उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। जौहार क्लब मुनस्यारी में बहुद्देशीय हॉल निर्माण कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे। जौहार क्लब मुनस्यारी के खेल मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान खिलाडियों को जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी प्रतिभाओं को पूर्णतः उजागर नहीं कर पाते थे, उनको अब किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए सरकार द्वारा हर संभव सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में वर्ष 2022 को “इन्टरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट’’ मनाते हुए पहाड़ी जनपदों में मृदा व जलवायु के अनुरूप पौष्टिक अनाज के उत्पादन एवं उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराते हुए उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि यन्त्रों की पहुंच बढ़ाने हेतु फार्म मशनरी बैंक स्थापित किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *