देहरादून, ब्यूरो। रसोई उपकरणों के क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनी टीटीके प्रेस्टीज शानदार ‘एनीथिंग फॉर एनीथिंग’
एक्सचेंज ऑफर लाई है, जिसमें गृहिणियों को अपनी रसोई अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। उपभोक्ता अपनी रसोई के
पुराने बर्तनों और उपकरणों को बदलकर विभिन्न श्रेणियों में एकदम नए और अनूठे उपकरण ले सकते हैं। एक्सचेंज पर 25
से 60 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट भी है।
अब गृहिणियां अपग्रेड कर स्वच्छ गैस चूल्हा ले सकती हैं, जिसमें उठाने लायक बर्नर और बेहद आसानी से साफ होने
वाली क्रांतिकारी डिजाइन आ रही है। टीटीके प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर पर 38 से 45 प्रतिशत तक छूट दे रही है। गृहिणियां
अपने पुराने मिक्सर ग्राइंडर को बदलकर मोटर पर 5 साल की वारंटी वाला ताकतवर डिलाइट मिक्सर ग्राइंडर पा
सकती हैं। प्रेस्टीज क्लीन होम वैक्यूम क्लीनर पर 35 से 45 प्रतिशत छूट दे रही है ताकि उपभोक्ता धूल को हाथ लगाए
बगैर ही अपने घर अच्छी तरह साफ कर सकें। उपभोक्ता अपग्रेड के जरिये प्रेस्टीज का 1200 वाट का ताकतवर वैक्यूम
क्लीनर खरीद सकते हैं, जो गीली और सूखी दोनों तरह की सफाई करता है।
