देहरादून, ब्यूरो। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में ‘‘सभी के जीवों के लिए साझा भविष्य निर्माण’’ की थीम से संबंद्ध
अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विस्तार प्रभाग द्वारा पक्षी एवं पादप
जैवविविधता दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों का विस्तार प्रभाग के
प्रमुख ऋचा मिश्रा, भा.व.से. तथा उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया तथा पक्षी एवं पादप दर्शन के लिए प्रतिभागियों
को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह द्वारा डा0 अरुण प्रताप सिंह, वैज्ञानिक-एफ, कीट विज्ञान प्रभाग के दिशा निर्देशन
में संस्थान में भ्रमण के दौरान पक्षियों का दर्शन किया गया एवं उनके विषय में जानकारी प्राप्त की गई। दूसरे समूह ने
भ्रमण के दौरान डा0 अनूप चन्द्रा, वैज्ञानिक-एफ, वनस्पति प्रभाग के मार्ग दर्शन में पेड़-पौधों की विविधता के बारे में
जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए एक मौखिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़
चढ़ कर भाग लिया।
————————————————
