सामाजिक सद्भाव के लिए एकजुटता पर दिया बल – Uttarakhand Nidhi

सामाजिक सद्भाव के लिए एकजुटता पर दिया बल

 

देहरादून, ब्यूरो। दून के कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने राज्य में बढ़ती साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चिन्ता
जताते हुए इन घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत बताई है। रविवार को प्रेस क्लब में संविधान और सामाजिक
सद्भाव पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आशंका जताई कि कुछ लोग राज्य में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का
प्रयास कर रहे हैं। सम्मेलन में इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रयास करने की जरूरत बताई गई। वक्ताओं का कहना
था कि पिछले कुछ वर्षों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कई बार प्रयास हुए लेकिन ऐसा प्रयास करने वाले संगठनों के
खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की गई, इसलिए अब जनता की तरफ से आवाज उठाना जरूरी हो गया है।
सम्मेलन में सपा के डॉ. एसएन सचान, सीपीएम के सुरेन्द्र सजवाण, पूर्व गढ़वाल कमिश्नर एसएस पांगती, उमा भट्ट,
चेतना आंदोलन की सुनीता देवी, चंद्रा भंडारी, जगमोहन मेहंदीरत्ता, चौ. ओमवीर सिंह, जबर सिंह, थॉमस सेन आदि ने
भी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एक मंच पर आने की जरूरत बताई। जनगीत गायक सतीश
धौलाखंडी, त्रिलोचन भट्ट, हिमांशु चौहान ने साम्प्रदायित सद्भाव को समर्पित जनगीत गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *