कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला के लिए सूर्यकांत धस्माना संयोजक नियुक्त – Uttarakhand Nidhi

कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला के लिए सूर्यकांत धस्माना संयोजक नियुक्त

देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर राजस्थान में आयोजित 3 दिवसीय नव संकल्प शिविर के सफल आयोजन के
उपरान्त देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन्हीं कार्यक्रमों के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस
कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्यभर में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समापन के अवसर पर 15 अगस्त 2022
को प्रदेश मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर 2
अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू होने वाली ’’भारत जोडो यात्रा’’ में पार्टी
के सभी पदाधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।
——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *