देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री व गृह विभाग राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन काल में उत्तराखण्ड राज्य के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों की विभिन्न मांगों के संबंध में विचार विमर्श किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभागीगणों को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें व्यक्त की गयी। बैठक में उन्होंने समीक्षा करते हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये, जिसके क्रम में परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन टिकट बुक किये जाने की व्यवस्था की एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किये जाने एवं अन्य प्रकरणों पर प्रस्ताव प्राप्त होने पर यथाशीघ्र कार्यवाही किये जाने का सचिव, परिवहन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया।
संबंधित खबरें पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री…
तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर 14 मई से
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में प्रथम श्वाश…
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को सीएम ने किया सम्मानित
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन…
