मैजिक सेवा का श्रेय लेने की होड़ मची – Uttarakhand Nidhi

मैजिक सेवा का श्रेय लेने की होड़ मची

देहरादून, ब्यूरो। आईएसबीटी से बिष्ट गांव तक मैजिक सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा आरटीए सचिव के निर्देश पर
आईएसबीटी-बिष्ट गांव मार्ग यूनियन ने शुरू की है। वहीं, मैजिक सेवा शुरू कराने के लिए राजनीतिक श्रेय लेने की होड
मच गई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दीपक पुंडीर ने अलग-अलग स्थानों पर
मैजिक सेवा को हरी झंडी दिखाई।
आईएसबीटी से बिष्ट गांव के लिए मैजिक सेवा नहीं होने से क्षेत्र को लोगों को परेशानी हो रही थी। कांग्रेस प्रदेश
महासचिव गोदावरी थापली और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने इसको लेकर आरटीए सचिव से मुलाकात की।
सचिव ने गुरुवार से इस रूट पर मैजिक सेवा शुरू करवा दी हैं। वहीं, मैजिक सेवा का श्रेय लेने के लिए होड़ मच गई है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने
कहा कि मैजिक सेवा शुरू होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी, यह लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। इधर,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता दीपक पुंडीर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मैजिक सेवा को हरी झंड़ी दिखाकर
रवाना किया। कहा कि उनके प्रयास पर परिवहन विभाग ने यह सेवा शुरू की है। हालांकि, संभागीय परिवहन प्राधिकरण
के सचिव ने सेवा शुरू कराने के लिए जो पत्र आईएसबीटी-बिष्ट गांव मार्ग यूनियन के अध्यक्ष और सचिव को भेजा है,
उसकी प्रतिलिपि भी श्रेय लेने वाले दोनों को नेताओं को भेजी गई है।
——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *