सनातन संस्कृति के लिए संघर्ष का संकल्प – Uttarakhand Nidhi

सनातन संस्कृति के लिए संघर्ष का संकल्प

देहरादून, ब्यूरो। भैरव सेना (देवभूमि भैरव वाहिनी) ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में सनातन संस्कृति को
बचाने में संघर्ष करने का संकल्प लिया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य संदीप खत्री ने बताया कि जिस
उद्देश्य से क्षेत्रीय संगठन की नींव रखी गई थी, उस दिशा में निरंतर कार्य जारी है।

भैरव सेना केन्द्रीय अध्यक्ष ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये आचार्य उमाकांत भट्ट को प्रदेश महासचिव,
संजय पंवार प्रदेश सचिव, करण शर्मा प्रदेश यूथ संयोजक, संजीव टांक प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, रंजीत पाठक कार्यकारी
जिलाध्यक्ष देहरादून, राहुल सूद को देहरादून जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *