मंत्री ने देहरादून में 600 अवैध निर्माण कार्यों पर चिन्ता व्यक्त की – Uttarakhand Nidhi

मंत्री ने देहरादून में 600 अवैध निर्माण कार्यों पर चिन्ता व्यक्त की

देहरादून, ब्यूरो। वित्त व शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में मसूरी देहरादून विकास
प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने पूर्व बैठक में दिये निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा की गई प्रगति की
जानकारी ली। उन्हांेने ऋषिकेश मल्टीस्टोरी पार्किंग, मसूरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग तथा मसूरी में माल रोड के
सौंदर्यीकरण के प्रगति के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसमें अधिकारियों द्वारा अगवत
कराया गया कि सम्बन्धित कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश व मसूरी क्षेत्र में चल रहे
विकास कार्यांे के चलते तीर्थ यात्रियोंध्पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में समाज के सभी वर्गों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे है। उन्होने कहा कि ई-मेल में माध्यम से
भी सुझाव प्राप्त हो रहे है। उन्होने कहा कि ईमेल पर सुझाव प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 27 मई 2022 तक बढाई गई है।
जनता द्वारा प्रेषित महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में सम्मिलित किया जायेगा। बैठक में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण
उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव मोहन सिंह बर्निया, एस॰ई॰ एच.सी.एस. राणा तथा अन्य विभागीय अधिकारी
उपस्थित रहे।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *