महाराज ने किया माता राजराजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण – Uttarakhand Nidhi

महाराज ने किया माता राजराजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण

ऋषिकेश, ब्यूरो। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज,
उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से योग नगरी रेलवे
स्टेशन में आने वाले यात्रियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से संचालित होने वाले अत्याधुनिक माता
राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन
परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग 9 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन माता
राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी अमृता
रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सतपाल महाराज जी उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। आज जिस रेलवे

स्टेशन पर हम बैठे हैं जो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का मुख्य स्टेशन है यह रेलवे लाइन महाराज जी का ही एक
ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया। इस
अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित
पंवार, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन, पूर्व विधायक ओम गोपाल,
सुशांत पाल, नूतन गौड, संजय व्यास, बच्चन पोखरियाल, पंकज भट्ट, हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई
पटेल, रलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित
मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *