देहरादून, ब्यूरो। आराध्य देव गणपति की पूजा के साथ बुधवार से गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा। ढोल नगाड़ों के साथ नगर परिक्रमा के बाद गणपति बप्पा स्थापित होंगे। दो साल बाद इस महोत्सव को लेकर आयोजकों में भी खासा उत्साह है। घरों में जहां लोग तैयारी में जुटे हैं वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर पांडाल सज चुके हैं। गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.24 से दोपहर 1.54 बजे तक रहेगा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बार बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत होगी। देहरादून की बात करें तो यहां पटेलनगर, मन्नूगंज, प्रेमनगर, क्लेमेनटाउन आदि क्षेत्रों में पांडाल सजाकर इस महोत्सव को उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। गणपति के भजन और झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। गणेश उत्सव मंडल सर्राफा बाजार के कोषाध्यक्ष संतोष माने ने बताया कि इस बार 16वां गणेश महोत्सव धामावाला मोहल्ला में मनाया जाएगा। शाम 7.30 बजे गणपति की स्थापना होगी। महोत्सव में भंडारा, रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
संबंधित खबरें पढ़ें
तम्बाकू निषेध में जरूरी है गांवों की भागीदारीः एडमिरल डी.के. जोशी
देहरादून, ब्यूरो। गांव भारत के विकास के पहिये हैं इनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उत्तराखंड सरकार ने गांवों को…
एम्स में फर्जी डाक्टर बनकर घूम रहे युवक को सेवा वीरों ने पकड़ा, खुद को बताया न्यूरोलाजी का डाक्टर और कहा…
ऋषिकेश एम्स में फर्जी डाक्टर बनकर घूम रहे एक युवक को सेवा वीरों ने पकड़ लिया। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी…
महिला टैªफिक पुलिस कांस्टेबल ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -पत्रकार का खोया मोबाइल वापस लौटाया
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड पुलिस ‘‘मित्र पुलिस’’ के मंत्र को एक महिला टैªफिक पुलिस कांस्टेबल द्वारा एक बार फिर…
