अस्पताल, स्कूल और कोर्ट के 100 मीटर दायरे में बनेगा साइलेंस जोन – Uttarakhand Nidhi

अस्पताल, स्कूल और कोर्ट के 100 मीटर दायरे में बनेगा साइलेंस जोन

उत्तरकाशी ब्यूरो । जिले में अस्पतालों, स्कूलों और न्यायालय परिसरों के आसपास शोर पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आदेश जारी किए हैं। इन संस्थानों के चारों ओर कम से कम 100 मीटर क्षेत्र को साइलेंस जोन घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दायरे में डीजे, लाउडस्पीकर और वाहनों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक और सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी और निजी अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों व न्यायालय परिसरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन स्थानों के आसपास ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *