देहरादून(ब्यूरो)-खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सोहलपुर, कलियर के पास स्थित वाजिद स्वीट्स की मिठाई फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी। जंग लगे और गंदे टीन के कनस्तरों में करीब 1.60 कुंतल सफेद रसगुल्ले, 15 किलो गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले और करीब 40 किलो मिल्क केक बिक्री के लिए रखा मिला।कई कनस्तरों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां भी पाई गई। मौके से 25 किलो स्टार्च पाउडर भी मिला। उर्स के दौरान हुई कार्रवाई के बाद से कलियर और आसपास की निर्माण इकाईयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर फ्रिज से करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर मिला है।
संबंधित खबरें पढ़ें
केदारनाथ हाईवे के जवाड़ी बाईपास पर पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक रोका गया,
केदारनाथ हाईवे के जवाड़ी बाईपास पर बने पुल के एवरमेंट से लगे एप्रोच में निर्माण कार्य के चलते अचानक एप्रोच…
छह साल के बच्चे की जिद पर पिस्टल से कर दी हवाई फायरिंग
रुड़की, ब्यूरो। सिविल लाइंस में कार सवार ने छह साल के बच्चे की जिद पर पिस्टल से हवाई फायरिंग कर…
हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने बनाए 13 प्रकोष्ठ, चार और प्रकोष्ठ बाद में बनाए जाएंगे
समाज के हर वर्ग में पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने 17 प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला किया है। इनमें…
