देहरादून ब्यूरो- देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नोका-दूधली रोड पर सुसवा नदी किनारे जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान क्लेमेनटाउन निवासी 50 वर्षीय एरिक जॉन के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और सात नवंबर को घर से काम पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
देहरादून: सुसवा नदी किनारे जंगल में मिला इलेक्ट्रिशियन का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
