देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9ः30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ/अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।
संबंधित खबरें पढ़ें
डॉ. शशि उप्रेती के नेतृत्व में दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. शशि…
सीएम ने जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की भेंट, लिया आशीर्वाद
हरिद्वार, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, सभी मंत्रियों-सांसदों विधायकों और लोगों को सख्त लहजे में दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा बयान जारी करते हुए सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के बहकावे…
