देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9ः30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ/अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।
संबंधित खबरें पढ़ें
ख्यमंत्री ने चैत्र अष्टमी मेले में किया प्रतिभाग
संवाददाता – मुख्यमंत्री ने चैखुटिया में मां अग्नेरी के ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में आयोजित चैत्र अष्टमी मेले में किया प्रतिभाग…
नेशनल गेम्स की राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता संपन्न, कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, पहली बार फ्लड लाइट में हुए इवेंट
उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों की राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई है. तीन दिवसीय…
ग्रीष्म पेयजल तनाव में मंथर प्रतिक्रिया की कोई गुंजाइश नहीं: डीएम
देहरादून। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल और विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान और नियमित आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने…
