चारधाम यात्रा स्थगित: लगातार बारिश, गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद ग्रीन व ट्रिप कार्ड का काम भी रोका गया – Uttarakhand Nidhi

चारधाम यात्रा स्थगित: लगातार बारिश, गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद ग्रीन व ट्रिप कार्ड का काम भी रोका गया

देहरादून ब्यूरो पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा संचालन को लेकर एहतियाती कदम उठाया है। गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद चारधाम यात्रा के साथ ही एआरटीओ कार्यालय में वाहनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया भी रोक दी गई है।पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की ओर से चारधाम यात्रा को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, गढ़वाल आयुक्त के आदेश मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय में भी ग्रीनकार्ड और ट्रिप कार्ड का काम रोक दिया गया है।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन, गढ़वाल मंडल की ओर से मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना का संज्ञान लेते हुए शनिवार दोपहर से आज रविवार तक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *