आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत – Uttarakhand Nidhi

आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत

उत्तरकाशी ब्यूरो ।  उत्तराखंड में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई तो कहीं पर बर्फबारी ने परेशानी बढ़ाई।

मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और बदरीनाथ धाम की यात्रा रविवार को दूसरे दिन भी बंद रही। बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद चारों धामों की यात्रा दो दिन (शनिवार और रविवार) के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। अब मौसम साफ होने के बाद ही चारधाम यात्रा सुचारु की जाएगी।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में करीब एक से चार फीट तक बर्फ गिर चुकी है। दूसरी ओर बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन भी अस्थायी रोक जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *