हरिद्वार: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

हरिद्वार ब्यूरो  पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुकमीना, अब्दुल बारी, पुनीत कुमार, उसकी पत्नी और फतेह सिंह मीना के रूप में की है। उनके पास से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह गिरोह भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाता था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और घर में रखे नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.