ऋषिकेश ब्यूरो । रिवर राफ्टिंग सीजन का बुधवार को शिवपुरी में औपचारिक शुभारंभ के दौरान उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित समारोह में प्रदेश की पंजीकृत राफ्टिंग फर्मों को लाइसेंस वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने की। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में राफ्टिंग फर्मों को लाइसेंस प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि लाइसेंस व्यवस्था के तहत गंगा, काली, टौंस, गोरी, कोसी, अलकनंदा, पिंडर, सरयू, रामगंगा, भागीरथी और धौलीगंगा समेत विभिन्न नदियों में राफ्टिंग गतिविधियों के संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि लाइसेंस प्रणाली को मजबूत करने से राफ्टिंग गतिविधियों में अनुशासन और व्यावसायिकता बढ़ेगी व पर्यटकों की सुरक्षा को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लाइसेंस वितरण साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और व्यवस्थित उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग गाइडों की सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से 700 गाइडों को प्रशिक्षित किया जाना है।
संबंधित खबरें पढ़ें
सीएम ने नेता प्रतिपक्ष व स्पीकर से की भेंट
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष…
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।…
विद्यालयों में आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों का कोटा बढ़ाया जाएः मोर्चा
विकासनगर, ब्यूरो। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए…
