अल्मोड़ ब्यूरो –भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। नंदादेवी मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हए पंत पार्क पहुंची जहां पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहां विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव हेम जोशी, संरक्षक हर्षवर्धन चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम संजय कुमार, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हिमांशु तिवारी आदि ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संचालन संयोजक विनोद पांडे ने किया। पीएमश्री जीआईसी हवालबाग में पंत जयंती धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील चंद्र जोशी ने पंडित पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस वर्ष कुल 58 जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को पचास हजार रुपये की छात्रवृति दी गई है। वहां संजय पांडेय, मदन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ. प्रदीप सलाल, डॉ. निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
संबंधित खबरें पढ़ें
सीएम धामी ने नगर निगम महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद किया
देहरादून संवादाता – सीएम धामी ने नगर निगम महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद किया मुख्यमंत्री ने शहरी विकास…
चंपावत को वोकल फॉर लोकल आधारित आर्थिकी एवं पारिस्थितिकी के रूप में खड़ा किया जायेगाः सीएम
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के निकट…
रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, शिविर में 31 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
देहरादून, ब्यूरो। दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई द्वारा रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला…
