अल्मोड़ ब्यूरो –भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। नंदादेवी मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हए पंत पार्क पहुंची जहां पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहां विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव हेम जोशी, संरक्षक हर्षवर्धन चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम संजय कुमार, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हिमांशु तिवारी आदि ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संचालन संयोजक विनोद पांडे ने किया। पीएमश्री जीआईसी हवालबाग में पंत जयंती धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील चंद्र जोशी ने पंडित पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस वर्ष कुल 58 जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को पचास हजार रुपये की छात्रवृति दी गई है। वहां संजय पांडेय, मदन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ. प्रदीप सलाल, डॉ. निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
संबंधित खबरें पढ़ें
नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहा रोड टाइल्स बनाने का काम
देहरादून, ब्यूरो। सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून घनी आबादी वाले क्षेत्र में पिछले 2 महीनों से नियमों को ताक पर…
देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व…
सीएम ने किया जे.पी नड्डा का स्वागत
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी नड्डा का…
